सड़क दुर्घटना में प्रोबेशनरी आईपीएस की मौत,आज से ही संभालने वाले थे डिप्टी एसपी का पद, रीवा में रहता है परिवार
- Pradeep Sharma
- 02 Dec, 2024
Accident: कर्नाटक के हासन जिले में सड़क दुर्घटना में एक प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन ने
हासन/रीवा। Accident: कर्नाटक के हासन जिले में सड़क दुर्घटना में एक प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया था और सोमवार को हसन शहर में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने वाले थे। दुर्घटना उस समय हुई जब वह पुलिस ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे।
Accident: प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यात्रा के दौरान जिला सशस्त्र रिजर्व में तैनात सरकारी वाहन के टायर फट गए और कार पलट गई। पुलिस अधिकारी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। घटना में ड्राइवर मंजे गौड़ा को भी चोटें आई। हादसा जब हुआ जब वाहन होलेनरसिपुरा कस्बे से हासन शहर की ओर जा रहा था।
Accident: हर्षवर्धन ने मैसूर में कर्नाटक पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर लिया था। वह पुलिस महानिरीक्षक (सेंट्रल रेंज) बोरलिंगैया को रिपोर्ट कर रहे थे और हासन जा रहे थे। हर्षवर्धन का परिवार मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रहता है। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी और 2022-23 कर्नाटक कैडर बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

