Breaking News
:

MP News : तेंदुए का खौफ, बस्ती में घुसकर 4 लोगों पर किया हमला, महिला समेत दो की हालत गंभीर

MP News

बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल है।

MP News : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। धामनोद वन परिक्षेत्र के ग्राम गुजरी डेहरिया में हुए इस हमले में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुआ गांव के पास नाले की पुलिया के नीचे छिपा हुआ था। इसी दौरान एक महिला कपड़े धोने के लिए बाहर आई, तभी उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग बचाने दौड़े, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए।


घायलों की पहचान महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर के रूप में हुई है। सभी को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us