Create your Account
PM Internship Portal: पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर मिलेगी 90,800 से ज़्यादा नौकरियां, सैलरी भी मिलेगी
- Pradeep Sharma
- 14 Oct, 2024
PM Internship Portal: नौकरियां की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना मील का पत्थर साबित हो रहीं हैं। 12 अक्टूबर से
नई दिल्ली। PM Internship Portal: नौकरियां की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना मील का पत्थर साबित हो रहीं हैं। 12 अक्टूबर से आवेदकों के पंजीकरण की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए पोर्टल पर अब तक 193 कंपनियों ने 90,800 से अधिक इंटर्नशिप के अवसर दिए हैं।
PM Internship Portal: आवेदन शुरु होने से पहले 193 कंपनियों ने दिया प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि जुबिलेंट फूडवर्क्स, मारुति सुजुकी इंडिया, आयशर मोटर, लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज उन 193 कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए हैं। बता दें कि कंपनियों के लिए इंटर्नशिप के अवसर जारी करने के लिए पोर्टल 3 अक्टूबर को खोला गया था।
PM Internship Portal: योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 800 करोड़ रुपए है, इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी. मार्च 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में इसके तहत 1.25 लाख उम्मीदवारों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पोर्टल पर जारी किए गए अवसरों की संख्या 11 अक्टूबर को बढ़कर 90,849 हो गई।
PM Internship Portal: इंटर्नशिप के अवसर 24 क्षेत्रों में फैले हुए हैं। सबसे अधिक अवसर तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में हैं, इसके बाद यात्रा और आतिथ्य, ऑटोमोटिव, और बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं आदि हैं। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग, मेंटेनेंस, सेल्स और मार्केटिंग सहित 20 से अधिक सेक्टर में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं।
PM Internship Portal: 737 जिलों में उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर
भौगोलिक दृष्टि से, सूत्रों ने कहा कि इंटर्नशिप के अवसर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 737 जिलों में उपलब्ध हैं। केंद्रीय बजट 2024 में घोषित इस योजना को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 5 वर्षों की अवधि में 21-24 वर्ष की आयु के 1 करोड़ उम्मीदवारों को इंटर्नशिप प्रदान करना है। एक इंटर्न को 12 महीने के लिए 5,000 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता और 6,000 रुपए का एकमुश्त अनुदान मिलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
- 3. RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- 4. NCERT को मिला “डीम्ड यूनिवर्सिटी” का दर्जा, केंद्र का बड़ा फैसला, जानें शिक्षा और रिसर्च में क्या होगा बदलाव !
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

