Breaking News
Create your Account
भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, कार्यालय के पंखे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व जोन चेयरमैन ठाकुर अवधेश कुमार ने यमुना विहार में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। भजनपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, अवधेश कुमार अपने परिवार के साथ तुकमीरपुर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सुधा, बेटा संजय और एक बेटी हैं। परिजनों ने बताया कि अवधेश सुबह करीब सात बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। माना जा रहा है कि वह सीधे जिला कार्यालय गए। दोपहर 11 बजे भाजपा नेताओं ने पुलिस को सूचना दी कि अवधेश ने कार्यालय का गेट अंदर से बंद कर लिया था और कोई जवाब नहीं दे रहे थे।
पुलिस ने गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां आईटी विभाग के कमरे में अवधेश का शव पंखे से लटका मिला। भाजपा नेताओं के अनुसार, वह कई महीनों से अवसाद में थे। पुलिस ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट: पांच दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 931 अंक टूटा
- 2. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
- 3. Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
- 4. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : मध्यम सिंचाई परियोजना को हरी झंडी, महिला एवं बाल विकास योजनाओं को बढ़ावा, 8 नये वन स्टॉप सेंटर के संचालन की स्वीकृति पर लगी मुहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

