Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Chhattisgarh Legislative Assembly: भारतमाला परियोजना का मुआवजा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सवाल का नहीं आया उत्तर... तो स्पीकर ने दी यह व्यवस्था
- Pradeep Sharma
- 25 Feb, 2025
Chhattisgarh Legislative Assembly: विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दूसरे दिन मंगलवार को भारतमाला परियोजना में मुआवजा का मुद्दा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इसको लेकर प्रश्न
रायपुर। Chhattisgarh Legislative Assembly: विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दूसरे दिन मंगलवार को भारतमाला परियोजना में मुआवजा का मुद्दा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इसको लेकर प्रश्न लगाया था, लेकिन आज जब प्रश्नकाल में उसका उत्तर नहीं आया तो नेता प्रतिपक्ष ने इस पर आपत्ति की। कहा कि इतने दिन पहले प्रश्न लगाने के बावजूद उत्तर नहीं आया है। इसका मतलब है कि कुछ छिपाया जा रहा है या विभाग बताना ही नहीं चाहता है।
Chhattisgarh Legislative Assembly: इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने व्यवस्था दी कि अगली बार प्रश्नकाल में जब भी राजस्व विभाग के सवाल रखे जाएंगे तब यह प्रश्न पहले नंबर पर रहेगा। इसके साथ ही डॉ. रमन ने मंत्री से कहा कि वे प्रश्नकर्ता नेता प्रतिपक्ष को उत्तर जल्द से जल्द भेजवा दें ताकि वे पढ़ लें और सदन में प्रश्न कर सकें। इसके साथ ही यह प्रश्न अगले प्रश्नकाल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
Chhattisgarh Legislative Assembly: डॉ. महंत ने अपने प्रश्न में भारतमाला परियोजना हेतु जिला रायपुर, बिलासपुर एवं कोरबा में अर्जित निजी, शासकीय एवं वनभूमि के भू-स्वामी का नाम, खसरा नंबर, रकबा, सिंचित, असिंचित सहित तहसीलवार विवरण मांगा था। साथ ही उन्होंने मुआवजा की दर और तीनों प्रकार की भूमि में पेड़ों की कटाई को लेकर भी सवाल किया था। डॉ. महंत ने यह भी पूछा था कि कितने भू-स्वामियों और शासकीय भूमि का मुआवजा वितरण कर दिया गया है?
Chhattisgarh Legislative Assembly: डॉ. महंत ने पूछा कि कितना वितरण किया जाना शेष है? वितरण में विलम्ब का कारण क्या है ? क्या रायपुर जिले के ग्राम नायक बांधा में किसानों के 32 खाते को 247 छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर मुआवजा का निर्धारण एवं वितरण किया गया है? कलेक्टर रायपुर द्वारा संस्थित जांच का निष्कर्ष तथा लोक सेवकों के विरूद्ध कार्यवाही का विवरण क्या है। कार्य एजेंसी का नाम, पता, अनुबंध की तिथि, लागत राशि तथा कार्य पूर्णता अवधि की भी जाकनारी उन्होंने मांगी थी।
Related Posts
More News:
- 1. Prime Minister Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात
- 2. Bengal Teacher Recruitment Scam: बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पहुंची ED, काम नहीं आया बीमारी का हवाला
- 3. UP: खुशखबरी: 17 लाख श्रमिकों को पेंशन योजना से जोड़ने की मुहिम शुरू, 60 साल बाद मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
- 4. CG Accident : खुशियां मातम में बदलीं, चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत, 17 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

