Create your Account
Raipur City News : स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर 101 पंडितों ने भारत माता चौक पर की आरती, विधायक राजेश मूणत हुए शामिल
- Rohit banchhor
- 14 Aug, 2025
भारी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी और 101 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यह आयोजन भक्ति और देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक पर स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य भारत माता आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भारी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी और 101 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यह आयोजन भक्ति और देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।
गुढ़ियारी के भारत माता चौक पर आयोजित इस विशेष आरती में स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। 101 पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के साथ-साथ अन्य प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इनमें विधायक मोतीलाल साहू, डॉ. सलीम राज, छगन मूंदड़ा, नंदे साहू और सूर्यकांत राठौड़ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इन नेताओं ने भारत माता की आरती में हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को साझा किया।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 2. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 3. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
- 4. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

