Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार में पीएम मित्रा पार्क के भूमि पूजन पर की पीएम मोदी की प्रशंसा, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार में पीएम मित्रा पार्क के भूमि पूजन पर की पीएम मोदी की प्रशंसा, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
X

MP News : धार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैंसोला (धार) में आयोजित पीएम मित्रा पार्क के भूमि पूजन और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री जी का मालवा और निमाड़ के इस आदिवासी अंचल में आगमन पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है।

MP News : मुख्यमंत्री ने कहा, "आज हम सबके लिए सौभाग्य का दिन है। भारत को वैश्विक मंच पर साहस, सामर्थ्य और स्वाभिमान का प्रतीक बनाने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी का इस ऐतिहासिक धार-झाबुआ क्षेत्र में स्वागत है। मैं मध्य प्रदेश की 9 करोड़ जनता की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आप दीर्घायु, स्वस्थ और यशस्वी रहें।"

MP News : सीएम यादव ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, "आपके मार्गदर्शन में भारत ने असंभव को संभव बनाया है। बुनियादी सुविधाओं से लेकर जटिल समस्याओं के समाधान तक, भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति हो, या ऑपरेशन सिंदूर जैसी साहसिक कार्रवाइयां, आपने विश्व को नए भारत की ताकत दिखाई है।"

MP News : उन्होंने पीएम मित्रा पार्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह परियोजना मालवा और निमाड़ के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। कपास की पारंपरिक खेती को बढ़ावा देते हुए, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात तक, यह क्षेत्र विश्व बाजार में अपनी पहचान बनाएगा।"

MP News : मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश के सबसे ऊंचे पुल, मिजोरम में रेल सुविधा और यूपीआई जैसी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां भारत की प्रगति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने अपना जन्मदिन आदिवासी और गरीब अंचल में मनाने का निर्णय लिया, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।"

MP News : इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मंत्रिमंडल के सदस्य, और मालवा-निमाड़ क्षेत्र से आए हजारों किसान और स्थानीय लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire