Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raas Garba 2025: रायपुर में सनातन संस्कृति का महा उत्सव, श्रद्धालुओं की डिमांड पर प्रिंट कराए गए निःशुल्क पास, एशियन न्यूज के दफ्तर आइये और फ्री पास ले जाइये…

Dev Verma
Raas Garba 2025: रायपुर में सनातन संस्कृति का महा उत्सव, श्रद्धालुओं की डिमांड पर प्रिंट कराए गए निःशुल्क पास, एशियन न्यूज के दफ्तर आइये और फ्री पास ले जाइये…
X

Raas Garba 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में महा रास गरबा-2025 की धूम मची है। मध्य भारत का सबसे भव्य ‘रास गरबा महोत्सव का हिस्सा बनने भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की डिमांड पर और फ्री पास प्रिंट करवाए गए हैं, जिसे आप एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम स्थल ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट के प्रवेश द्वार पर भी आपको निःशुल्क पास मिलेंगे।

Raas Garba 2025: बता दें कि एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा मध्य भारत का सबसे भव्य ‘रास गरबा-2025’ महोत्सव का आयोजन ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में हो रहा है। नवरात्रि उत्सव ने पूरे रायपुर को सनातन परंपरा में डूबा दिया। पहले और दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में डूबे और गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

Raas Garba 2025: 29 सितंबर को कार्यक्रम का आखिरी दिन है। श्रद्धालुओं की डिमांड को देखते हुए फ्री पास और छपवाए गए हैं, ताकि आप इस महा उत्सव का हिस्सा बन सकें। ओमाया गार्डन के प्रवेश द्वार पर भी आपको फ्री पास मिलेंगे। अगर आप भी चाहते हैं इस अद्भुत आयोजन में शामिल होना, तो देर न करें और एशियन न्यूज़ एवं न्यूज़ प्लस 21 के ऑफिस से आज ही फ्री पासेस प्राप्त करें।

Raas Garba 2025: उत्सव के साथ बम्पर उपहार

बता दें कि रास गरबा-2025 के महा उत्सव ने रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की रौनक बढ़ा दी है। मध्य भारत के इस सबसे भव्य रास गरबा उत्सव में सनातन परंपरा और संस्कृति से जुड़ने के साथ उपहारों की बौछार भी हो रही है। पहले और दूसरे दिन श्रद्धालुओं को उपहार दिए गए, जिसने सबका मन मोह लिया। 29 सितंबर को कार्यक्रम के समापन पर 5 से 21 हजार रुपये नकद और आकर्षक पुरकार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने की खुशी के साथ शानदार उपहारों ने इस रास गरबा उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire