Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
लोकसेवा केंद्रों पर 1000 से अधिक आवेदन पेंडिंग, ई-सेवा के बावजूद जनता परेशान
इसे लेकर प्रशासन तक शिकायतें पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

MP News : भोपाल। शहर में लोकसेवा गारंटी केंद्रों की स्थिति बेहद खराब है। शासन ने आमजन को शासन की योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए इन केंद्रों को स्थापित किया था, लेकिन केंद्रों के निजीकरण व व्यवस्थाओं पर निगरानी की कमी से आमजन के काम समय पर नहीं हो रहे हैं।
MP News : इसे लेकर प्रशासन तक शिकायतें पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिले की सभी सुविधाएं इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल माध्यमों से आमजन तक पहुंचाने की कोशिश है और इस समय लोकसेवा केंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि जिले में महज चार ही लोकसेवा केंद्र हैं। आबादी से इन्हें देखें तो सात लाख आबादी पर एक केंद्र आएगा। लोग निजी कियोस्क के भरोसे हैं।
MP News : ऐसे समझें स्थिति-
दिनेश राजावत अपने बेटे का आधार अपडेट कराने कोलार के लोकसेवा गारंटी केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें भीड़ होने की बात कहकर रोजाना लौटाया जा रहा है।
गैस राहत भवन जवाहर चौक पर मुस्कान विश्वकर्मा अपने आय प्रमाण पत्र को लेकर कई बार गई, लेकिन उनका आवेदन ही नहीं कराया जा रहा है।
बैरसिया केंद्र पर किसान रामसिंह जमीन नामांतरण की प्रक्रिया के आवेदन करने चक्कर लगा रहे, यहां हर बार कल आने को कहते हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


