Raipur City News : संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल हुए राजेंद्र शर्मा, अच्छी बारिश की प्रार्थना की
- Rohit banchhor
- 06 Jun, 2026
विगत 17 वर्षों से संचालित इस सेवा परंपरा के तहत शनिवार को भी महाआरती और भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
Raipur City News : रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में हर शनिवार आयोजित होने वाले भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है। विगत 17 वर्षों से संचालित इस सेवा परंपरा के तहत शनिवार को भी महाआरती और भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती कर प्रदेश में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
आरती के पश्चात राजेंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया और मंदिर में चल रही सेवा गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन में कमलेश तिवारी, अंकित राठी, गोविंद शर्मा, योगेश चांडक, सुब्रत घोष, रोशनी मिश्रा, रमित मिश्रा, मुकेश अग्रवाल और अतुल शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

