Car falls into gorge in Mussoorie: मसूरी में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
Car falls into gorge in Mussoorie: देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी के झड़ीपानी रोड के बार्लोगंज क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां आज बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुचं कर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
शुरुआत जाँच में पता चला है कि, घटना से पहले कार सवारों ने नजदीक की दूकान से आसमान ख़रीदा था। स्थानीय लोगों ने बताया सामान लेने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, कार तेजी से ढलान की ओर बढ़ने लगी। ड्राइवर कार पर कण्ट्रोल नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद और संगीता (46 वर्ष) निवासी करोलबाग, दिल्ली के रूप में हुई है। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की शुरुआती वजह वाहन के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

