Create your Account
BSP president Armstrong murder case: तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
- VP B
- 14 Jul, 2024
बसपा सुप्रीमो ने राज्य की प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाए थे और इस मामले में तमिलनाडु सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की
चेन्नई। BSP president Armstrong murder case: तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग हत्या मामले में चेन्नई पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। चेन्नई पुलिस के मुताबिक हत्या के इस मामले में पुलिस को थिरुवेंगडम नाम के एक बदमाश की तलाश थी।
BSP president Armstrong murder case: रविवार तड़के इस आरोपी की सूचना मिलने के आधार पर पुलिस की टीम ने माधवरम इलाके में उसके कथित ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान जब इस बदमाश ने पुलिस की टीम पर हमला करना चाहा तो पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से वो घायल हो गया था। पुलिस उसे लेकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
BSP president Armstrong murder case: 5 जुलाई को हुई थी हत्या
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या शुक्रवार 5 जुलाई की शाम खुलेआम राजधानी चेन्नई में कर दी गई थी। तीन बाइक पर सवार होकर आए हत्यारों ने उन पर चाकू से वार किया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके नाम पोन्नई बाला, रामू, थिरुवेंगदम, थिरुमलाई,सेल्वाराज, मणिवन्नन, संतोष और अरुल बताया गया है।
BSP president Armstrong murder case: बसपा प्रमुख मायावती ने उठाई थी कार्रवाई की मांग
बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चेन्नई आए थे. इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने राज्य की प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाए थे और इस मामले में तमिलनाडु सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 2. Green Asha Cross Straight Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’, खाड़ी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला 9वां जहाज
- 3. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
- 4. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

