Create your Account
Bihar: बिहार में शहरी उपभोक्ताओं को राहत, बिजली प्रति यूनिट इतने रुपये होगी सस्ती, 1 अप्रैल से…
Bihar: पटना: बिहार के शहरी बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब शहरों में रहने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी एक समान दर पर बिजली मिलेगी, जिससे उनके बिजली बिल में कमी आएगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने नई दरें लागू करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।
Bihar: नई व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्रों में बिजली के दो स्लैब को घटाकर एक कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 125 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करते हैं। अब उन्हें प्रति यूनिट करीब 1.53 रुपये तक की बचत होगी। पहले 100 यूनिट के बाद दर अधिक हो जाती थी, लेकिन अब एक समान दर लागू होने से बिल कम आएगा।
Bihar: गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले ही 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दे रही है, जिसका लाभ जुलाई 2025 से मिल रहा है। इसके बाद जितनी अतिरिक्त खपत होगी, उस पर भी नई दरों के कारण राहत मिलेगी।
Bihar: इसके अलावा, ग्रामीण और शहरी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा। प्रस्तावित 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी को आयोग ने खारिज कर दिया है। इस फैसले से राज्य के लाखों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा और बिजली खर्च में कमी आएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
- 2. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- 3. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 4. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

