Create your Account
Big Accident : बस–ऑटो की सीधी भिड़ंत में तीन की मौत, कई घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Big Accident : वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार को लालगंज–हाजीपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के पास हुई इस टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
बाकी दोनों ने इलाज के दौरान अस्पताल में जान गंवा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों से भरा ऑटो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा।
चार घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है, जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर–लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। साथ ही बस को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspended : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण न रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय महासभा में गूंजी ‘प्रथम नियुक्ति से पेंशन’ की मांग, विधायक पुरंदर मिश्रा ने सरकार तक मुद्दा पहुंचाने का दिया भरोसा
- 4. Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के 5 जिलों में भूकंप के झटके, हिंगोली, नांदेड और यवतमाल में घरों की दीवारों में आई दरारें, मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

