PM Narendra Modi reached Guyana: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 नवंबर की दरम्यानी रात गुयाना के लिए रवाना हुए, जो 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह यात्रा तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में है, जहां वे बृहस्पतिवार को गुयाना पहुंचे। इससे पहले, 1968 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस दक्षिण अमेरिकी देश का दौरा किया था।

PM Narendra Modi reached Guyana:
गुयाना के जॉर्जटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत हुआ, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने अभूतपूर्व तरीके से उनका स्वागत किया। इस यात्रा को भारत और गुयाना के बीच गहरी दोस्ती और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

PM Narendra Modi reached Guyana: प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेकर कैरेबियाई देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति इरफान अली के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिसमें व्यापार, निवेश, और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग प्रमुख हैं।

PM Narendra Modi reached Guyana: गुयाना में भारत के उच्चायुक्त अमित एस. तेलंग ने इसे ऐतिहासिक यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के सहयोग और रिश्तों को नए आयाम देगी। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और कैरेबियाई देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Tags: