CG News: बस्तर में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब 9 की जगह 20 नवंबर को रहेगी छुट्टी; आदेश जारी
बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी गई है। 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर घोषित छुट्टी निरस्त कर अब 20 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह के अवसर पर अवकाश रहेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने संशोधित आदेश जारी किया है।

बस्तर। बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है। अब इसके स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को तुलसी विवाह के अवसर पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है।
9 नवंबर का स्थानीय अवकाश हुआ निरस्त
दरअसल, जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को जारी आदेश में 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसी तारीख को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। एक ही दिन दोहरे अवकाश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की तारीख बदलने का फैसला लिया।
अब तुलसी विवाह पर 20 नवंबर को छुट्टी
कलेक्टर की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश अब प्रभावी नहीं रहेगा। इसके स्थान पर शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह के अवसर पर बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह आदेश पूरे जिले में लागू होगा।
अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे कोषालय
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहने के बावजूद जिले के सभी कोषालय और उप कोषालय खुले रहेंगे। इन कार्यालयों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।


