दुनिया घूमो और रील्स बनाओ, Virgin Group ने निकाली नौकरी, 6 महीने के मिलेंगे 95 लाख रुपए; क्या भारत के लोग कर सकेंगे अप्लाई !
फॉलोअर्स की संख्या जरूरी नहीं

नई दिल्ली: घूमने-फिरने और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए अरबपति कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी Virgin Group ने अनोखी नौकरी निकाली है। कंपनी ने ‘हेड ऑफ यस’ (Head of Yes) नाम से छह महीने की कंटेंट क्रिएशन पार्टनरशिप शुरू की है। इसमें चुने गए व्यक्ति को दुनिया की अलग-अलग जगहों पर घूमने और रोमांचक एक्टिविटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए लाखों रुपए तक सैलरी दी जाएगी। हालांकि, इस नौकरी के लिए भारत के लोग आवेदन नहीं कर सकते।
क्या होगा नौकरी में काम?
चुने गए लोगों को Virgin ब्रांड से जुड़ी जगहों, यात्राओं और एडवेंचर का एक्सपीरियंस लेना होगा। इन अनुभवों को वीडियो, इंस्टाग्राम रील और फोटो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा करना होगा। कंपनी को ऐसे लोगों की तलाश में है, जो अपनी कहानियां रचनात्मक और वास्तविक अंदाज में पेश कर सके।
95 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी
यह छह महीने का कॉन्ट्रैक्ट है। अमेरिका में चुने गए व्यक्ति को 1 लाख डॉलर और ब्रिटेन में 75 हजार पाउंड मिलेंगे। यात्रा, होटल और खाने का खर्च कंपनी उठाएगी। काम जनवरी 2027 से शुरू होना है।
फॉलोअर्स की संख्या जरूरी नहीं
इस नौकरी के लिए लाखों फॉलोअर्स या प्रोफेशनल क्रिएटर होना जरूरी नहीं था। आवेदन के लिए 20 अक्टूबर 2026 तक वीडियो पोस्ट करना था। अब आवेदन की तारीख खत्म हो चुकी है।
कौन हैं रिचर्ड ब्रैनसन?
रिचर्ड ब्रैनसन ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हैं। उन्होंने 1970 में Virgin Group की शुरुआत की थी। कंपनी ट्रैवल, एविएशन, टेलीकॉम और स्पेस टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में कारोबार करती है।


