Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, दो की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आने से युवती और युवक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच और मृतकों की पहचान में जुटी है।

CG Accident: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, दो की मौत
X

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार युवक और युवती सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई।

पहले एक्टिवा और बाइक में हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इसी बीच वहां से गुजर रहा भारी वाहन दोनों की ओर बढ़ा। बाइक सवार युवक भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक्टिवा सवार युवती ने भी गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

घटना के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को सूचना दी। इसके साथ ही कुसमुंडा थाना पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने में लगी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire