Jammu and Kashmir: अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, 2 जवान घायल
| Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
By : Pradeep Sharma
श्रीनगर। Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवानों के जख्मी होने की खबर है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है।
Jammu and Kashmir: अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
Jammu and Kashmir: अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा तलाशी दल पर गोलीबारी करने पर सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।