External Affairs Minister S Jaishankar: किम जोंग उन या जॉर्ज सोरोस, किसके साथ डिनर करना चाहेंगे..विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजेदार जवाब, पढ़ें पूरी खबर

External Affairs Minister S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक सवाल पूछा गया कि वह उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और हंगरी और

Update: 2024-10-06 07:02 GMT
नई दिल्ली। External Affairs Minister S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक सवाल पूछा गया कि वह उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और हंगरी और अमेरिका के व्यवसायी जॉर्ज सोरोस में से किसके साथ डिनर करना पसंद करेंगे। उन्होंने इसका जवाब बहुत ही चतुराई से दिया। उन्होंने कहा, अभी नवरात्रि चल रही है। मैं उपवास करना पसंद करूंगा। उनके इस जवाब की खूब सराहना हो रही है।

External Affairs Minister S Jaishankar:
एक  समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उनसे यह सवाल पूछा गया था।  विदेश मंत्री जयशंकर के इस जवाब पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। एस जयशंकर की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने विदेश मंत्री की इस तरह के जटिल सवाल के जवाब के लिए उनकी सराहना की।


External Affairs Minister S Jaishankar: आपको बता दें कि सोरोस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर आलोचक हैं। उनके बयानों पर पलटवार करे हुए भाजपा ने उनपर कई मौकों पर भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।

Tags:    

Similar News