DRDO: भारतीय सैन्य ताकत में इजाफा, DRDO ने MIRV तकनीक से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण

By :  Vpb
Update: 2026-05-09 14:51 GMT

DRDO: नई दिल्ली : भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एमआईआरवी (MIRV) तकनीक से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। यह परीक्षण शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार मिसाइल ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा और मिशन अपने सभी मानकों पर पूरी तरह सफल रहा।

कई लक्ष्यों पर एक साथ हमला करने में सक्षम

एमआईआरवी यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल तकनीक की मदद से यह मिसाइल एक साथ कई पेलोड ले जाकर अलग-अलग लक्ष्यों पर सटीक हमला कर सकती है। परीक्षण के दौरान मिसाइल को कई पेलोड के साथ छोड़ा गया, जिनका लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में फैले विभिन्न स्थान थे।

ट्रैकिंग सिस्टम ने दर्ज किया पूरा मिशन

मिसाइल की पूरी उड़ान पर नजर रखने के लिए कई जमीनी और जहाज आधारित ट्रैकिंग स्टेशनों का इस्तेमाल किया गया। उड़ान डेटा से पुष्टि हुई कि सभी मिशन उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए।

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग से जुड़े वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता भारत की रक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाएगी।

Tags:    

Similar News