Bangladesh : बांग्लादेश के हालात राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री, शेख हसीना ने कुछ समय के लिए भारत में शरण मांगी

Bangladesh : बांग्लादेश के हालात पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में हालात की जानकारी दी और सरकार का रुख

Update: 2024-08-06 04:47 GMT
नई दिल्ली। Bangladesh : बांग्लादेश के हालात पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में हालात की जानकारी दी और सरकार का रुख साफ किया। विदेशमंत्री ने सिलसिलेवार ढंग से बताया कि किस तरह बांग्लादेश में हालात बिगड़ते गए, किस तरह प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत आने की अनुमति मांगी। 

Bangladesh : विदेश मंत्री ने बताया कि सोमवार को बांग्लादेश से आनन-फानन में संदेश आया और शेख हसीना ने कुछ समय के लिए भारत में शरण मांगी। भारतीयों के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में 19 हजार नागरिक और करीब 9 हजार छात्र हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी के लिए पहले से अभियान चलाया जा रहा है।


Bangladesh : इससे पहले सरकार ने मंगलवार को संसद भवन में सभी दलों की बैठक बुलाई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हालात की जानकारी दी। विदेश मंत्री ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि अभी भी 12 से 13 हजार भारतीय बांग्लादेश में फंसे हैं। विदेश मंत्री के अनुसार, अभी उनके रेस्क्यू की जरूरत नहीं हैं, लेकिन हालात बिगड़े तो सरकार उनको भारत लाने की कोशिश भी करेगी।

Bangladesh : सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री से पूछा कि सरकार की रणनीति क्या है और दूसरा- क्या इसके पीछे किसी विदेशी ताकत का हाथ है? इस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं। सरकार की नजर है और स्थिति के अनुसार रणनीति बनाई जा रही है। विदेशी ताकत का हाथ होने के सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर भी जानकारी जुटा रही है।
Tags:    

Similar News