Breaking News
:

Ind vs SA 1st T20: डरबन में पहला टी20 मुकाबले में भिड़ेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन सहित मैच से जुड़ी अन्य डिटेल्स

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में, दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद।

Ind vs SA 1st T20

Ind vs SA 1st T20: खेल डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। पिछली बार ये टीमें टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। मैच का भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 8 बजे होगा। साउथ अफ्रीका में उस वक्त शाम 5 बजे होंगे।

Ind vs SA 1st T20: पिच रिपोर्ट
किंग्समीड स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, जिसमें उछाल और शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलने की संभावना रहती है। हाल के दिनों में पिच में बदलाव के चलते बल्लेबाजों को भी मदद मिलने लगी है। मैदान की एक ओर छोटी बाउंड्री है, जो रन बनाने में मददगार हो सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन है। अब तक इस मैदान पर कुल 22 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 बार जीत हासिल की है, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 9 बार जीत मिली है। ऐसे में टॉस का महत्व बढ़ जाता है।




Ind vs SA 1st T20: कहां देखें मैच:
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

Ind vs SA 1st T20: ऑनलाइन कहा देखें: 
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच को दर्शक जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर ऑनलाइन देख सकते है।  

Ind vs SA 1st T20: भारत की संभावित टीम:
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।




Ind vs SA 1st T20: दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीम:
एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टियन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन, लूथो सिपाम्ला।


Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us