Create your Account
Hathras Stampede : हाथरस मामले में 6 गिरफ्तार, बाबा के फरार सेवादार पर 1 लाख का इनाम घोषित, चश्मदीद ने किया चौंकाने वाला खुलासा...
- Rohit banchhor
- 04 Jul, 2024
Hathras Stampede : हाथरस। हाथरस सत्संग हादसे में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 महिलाएं भी है।
Hathras Stampede : हाथरस। हाथरस सत्संग हादसे में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 महिलाएं भी है। बताया जाता है कि पकड़े गए ये सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य और सेवादार हैं। आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि सभी 121 मृतकों की पहचान हो चुकी है। साथ ही सभी का पोस्टमार्टम भी हो चुका है। इस मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
Hathras Stampede : आईजी ने बताया कि पूछताछ के लिए अभी 12 लोग पुलिस की हिरासत में हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की हैं। भगदड़ में 112 महिलाओं की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भोले बाबा का रोल सामने आने पर कार्रवाई होगी। मुख्य आरोपी फरार सेवादार प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया है। उनके खिलाफ एनबीडब्लू की भी कार्रवाई होगी।
Hathras Stampede : घटना के बाद से है फरार भोले बाबा-
इस घटना के बाद से ही भोला बाबा फरार है। पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बीच बाबा के आश्रम में रहने वाले रंजीत सिंह नाम के चश्मदीद ने भोले बाबा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रंजीत सिंह के अनुसार भोले बाबा के पास कोई विशेष शक्ति नहीं है वो सिर्फ अपने पास विशेष शक्ति होने का ढोंग करता है। रंजीत सिंह ने कहा कि मेरे पापा इनके आश्रम में 15 साल रहे हैं। भोले बाबा का जहां गांव है हम वहीं से हैं। मेरा बचपना उसी गांव में गुजरा है।
Hathras Stampede : बाबा के पिताजी नन्हें बाबू थे, जो किसान थे। पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद बाबा ने सत्संग का ढोंग रचाकर पहले अपने एजेंट तैयार किए। एजेंट इकट्ठा करने के बाद बाबा ने उनको पैस दिया। इसके बाद यहां लोग आने शुरू हुए। ये एजेंटों को पैसे देकर ये कहलवाता था कि उनको बाबा की ऊंगली पर चक्र दिख रहा है। जैसे बाबा बोलते थे उनके एजेंट वैसे ही बोलते थे। ऐजेंट बाबा के हाथ में बाबा चक्र तो कभी हाथ में त्रिशूल दिखने की बात करके जनता को भ्रमित करते थे।
Hathras Stampede : लड़कियों से करवाता है गंदा काम-
उन्होंने बताया कि बाबा के आश्रम में 16-17 साल की कई लड़कियां रहती है जिन्हें ये अपनी शिष्या बताता है। वो इन लड़कियों से गलत काम भी करवाता है। साथ ही बाबा सिगरेट और शराब का आदि है। ये बाबा नहीं बल्कि पाखंडी बाबा है। बहादुरनगर में कई लोगों की मौत हुई है जो मैंने भी देखी है। जिन लोगों की मौत हुई ना उनके शव का कोई पता नहीं लगा है। बाबा को जब लगा कि अब वह फंस सकता है तो उसने यहां से अपना आश्रम भी शिफ्ट किया है। यह बाबा पहले एक बार जेल भी गया है। इस बाबा ने पहले कहा था कि ये लड़की को जिंदा कर देगा, उसी केस में वो जेल भी गया है।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs SRH IPL 2026: थोड़ी देर में कोलकाता बनाम हैदराबाद का मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट-मौसम- प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
- 2. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 3. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
- 4. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

