Create your Account
Bihar Crime : माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी से दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, हथियार के बल पर दी वारदात को अंजाम
- Rohit banchhor
- 13 Dec, 2025
इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Bihar Crime : मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा न्यू बाईपास ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर 17 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की पहचान ‘स्पाइस मनी माइक्रोफाइनेंस कंपनी’ में कार्यरत विक्रम कुमार के रूप में हुई है, जो अहियापुर के जमालाबाद से नकदी लेकर मुबारकपुर और कांटी स्थित कंपनी कार्यालय में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया।
घटना के तुरंत बाद विक्रम कुमार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। सदर एसडीपीओ पश्चिमी (एक) सुचित्रा कुमारी भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पुष्टि की कि कर्मचारी से 17 लाख रुपये की लूट हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 2. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 3. Actress Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
- 4. UPSC NDA II 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए-2 का रिजल्ट जारी: 742 अभ्यर्थी चयनित, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

