Create your Account
Big Breaking : पाकिस्तान में सुसाइड अटैक से 8 घायल, आतंकवादियों का पता लगाने जांच जारी...
- Rohit banchhor
- 15 Jul, 2024
Big Breaking : पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक सैन्य प्रतिष्ठान की बाहरी दीवार के पास सोमवार तड़के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन में धमाका कर उड़ा दिया।
Big Breaking : पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक सैन्य प्रतिष्ठान की बाहरी दीवार के पास सोमवार तड़के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन में धमाका कर उड़ा दिया। इसके बाद उसके एक साथी ने अपनी जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिससे 8 नागरिक घायल हो गए और आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Big Breaking : पुलिस अधिकारी ताहिर खान ने बताया कि हमलावरों ने बन्नू शहर स्थित सेना के कार्यालय और सुरक्षाबलों के आवास में घुसने के प्रयास में यह हमला किया था, हालांकि सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई ने हमलावरों के प्रयास को विफल कर दिया। ताहिर खान ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, हेलीकॉप्टर के जरिए क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कई जवान भी घायल हुए हैं।
Big Breaking : बन्नू अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में है और हाल के वर्षों में इस प्रांत में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है। जनवरी 2023 में एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिसकर्मी के वेश में उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर की एक मस्जिद पर हमला किया था, जिसमें 101 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे।
Big Breaking : अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह है कि पाकिस्तानी तालिबान इस हमले के लिए जिम्मेदार है। पाकिस्तानी तालिबान ने हाल के महीनों में देशभर में सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं। पाकिस्तानी तालिबान को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नाम से जाना जाता है। यह एक अलग समूह है, लेकिन इसे अफगान तालिबान का सहयोगी माना जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : गरियाबंद में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 8 नग कीमती हीरे जब्त
- 2. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 3. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
- 4. Big Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

