Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
ढाका के मंदिरों में लगा दी गई आग, जलकर खाक हुईं मूर्तियां, ISKCON ने किया दावा
- Pradeep Sharma
- 07 Dec, 2024
ISKCON: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं अब आम हो गई हैं। बांग्लादेश में
कोलकाता/ढाका। ISKCON: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं अब आम हो गई हैं। बांग्लादेश में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है और इसमें आग लगा दी गई। ISKCON: इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने मीडिया को बताया कि शनिवार तड़के ही एक इस्कॉन में आग लगा दी गई। आग की वजह से भगवान कृष्ण की मूर्ति तक जल गई। उन्होंने बताया कि इस्कॉन के एक सेंटर को भी निशाना बनाया गया है।
ISKCON: उन्होंने कहा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थम नहीं रहा है। हम इसको लेकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही मंदिरों मे तोड़फोड़ और आगजनी की गई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, बांग्लादेश में इस्कॉन नामहाट सेंटर को आग लगा दी गई। श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति जल गई। यह मंदिर ढाका में है।
ISKCON: दास ने कहा, सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही उपद्रिवियों ने नामहाट संघ के तहत आने वाले राधा कृष्ण मंत्रि और महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आग लगा दी। मंदिर के टिन शेड को हटाकर पहले पेट्रोल डाला गया और फिर आग लगा दी गई।
ISKCON: बता दें कि बांग्लादेश में इस्कॉन पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भारत में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है। पश्चिम बंगाल में भी इसका विरोध हो रहा है। चिन्मय दास पर राजद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था।
ISKCON: इस्कॉन ने पहले भी दावा किया था कि बांग्लादेश में उसके कई केंद्रों और मंदिरों को जबरन बंद करवा दिया गया है। दास ने बांग्लादेश के इस्कॉन पुजारियों को यह भी सलाह दी थी कि खुद को बचाने के लिए वे भगवा वस्त्र पहनना छोड़ दें। माथे पर तिलक ना लगाएं और तुलसी की माला को भी छिपाकर रखें।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : ‘खुश रहना’ कहकर चली गई नम्रता, आखिरी मैसेज के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम
- 2. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
- 4. Horoscope: शनिदेव इन पर बरसाएंगे अपनी कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

