Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत दो बच्चों की मौके पर मौत
- Rohit banchhor
- 11 Aug, 2025
ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
UP Accident : श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहा-शंकरपुर मार्ग पर हरबंसपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दंपती रामविलास 35 वर्ष, उनकी पत्नी विमला 32 वर्ष और उनके दो मासूम बच्चे रोहित 8 वर्ष और पूजा 6 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामविलास अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार परिवार के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही हरदत्त नगर गिरंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम में गूंजेगी भारतीय कालगणना, काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
- 2. Trump Threat Iran Civilization End: ट्रंप की ‘सभ्यता खत्म’ वाली धमकी के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान में रहने वाले भारतीयों को 48 घंटे घर में रहने की सलाह
- 3. CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई , 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, सहयोगी भी दबोचा गया
- 4. CG Crime : मां का कातिल बना बेटा, घरेलू विवाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, खुद पहुंचा थाने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

