Create your Account
UP Crime : ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 08 Jul, 2024
UP Crime : गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है।
UP Crime : गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खिलवा कुसम्ही कलागांव में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP Crime : बता दें कि ग्राम खिलवा कुसम्ही कला गांव के निवासी मुंशी बिंद 45 वर्ष और पत्नी देवंती 40 वर्ष घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। जबकि पुत्र बड़ा रामशीष 20 वर्ष घर में सो रहा था। वहीं छोटा पुत्र आशीष गांव पर आए आर्केस्ट्रा को देखने चला गया था। जब आशीष रात 2 बजे घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं। इसके बाद शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
UP Crime : उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लोगों से पूछताछ की। जानकारी होते ही कुछ देर बाद एसपी ओमवीर सिंह पहुंचे और छानबीन करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में जुटे रहे। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि सुनियोजित ढंग से हत्या को अंजाम दिया गया है, क्योंकि तीनों के गले पर ही वार किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 2. MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
- 4. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

