Share Market Update 20 March 2026: प्री-ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निफ्टी भी 23200 के पार
- Pradeep Sharma
- 20 Mar, 2026
Share market rallies in pre-opening session नई दिल्ली/मुंबईं Share Market Update 20 March 2026:चालू सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में फिर से तेजी लौटती दिख रही है।
नई दिल्ली/मुंबईं Share Market Update 20 March 2026:चालू सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में फिर से तेजी लौटती दिख रही है। शुक्रवार सुबह करीब 9:18 बजे BSE Sensex 880 अंकों (1.19%) की उछाल के साथ 75,087 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 भी 269 अंक (1.17%) चढ़कर 23,271 के पार निकल गया। प्री-ओपनिंग सेशन से ही बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे थे, जिससे निवेशकों को राहत मिली है।
12 लाख करोड़ के नुकसान के बाद रिकवरी
इससे पहले गुरुवार 19 मार्च को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स करीब 2,497 अंक तक टूट गया था। ईरान-इज़राइल तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण निवेशकों को एक ही दिन में लगभग 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि, आज बाजार ने मजबूत वापसी की है। निचले स्तरों पर निवेशकों की खरीदारी और दिग्गज शेयरों में आई तेजी ने बाजार का मूड फिर से पॉजिटिव कर दिया है।
कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट
हालांकि, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले शिपिंग मार्गों को सुरक्षित करने और सप्लाई बढ़ाने की कोशिशों के बाद कच्चे तेल की कीमतें 119 डॉलर से गिरकर करीब 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली और स्थिरता लौटती दिखी। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, जबकि अमेरिकी बाजार निचले स्तर से उबरने के बावजूद कमजोर बंद हुए, क्योंकि निवेशक महंगी ऊर्जा के बीच बढ़ती महंगाई के जोखिम का आकलन कर रहे हैं।

