SA Vs ZIM T20 WC Super 8: बेकार गई सिकंदर रज़ा की अर्धशतकीय पारी, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया
SA Vs ZIM T20 WC Super 8: मुंबई: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की तैयारियों को मजबूती दी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए और 154 रन का लक्ष्य रखा।
SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों पर 73 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मफाका और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट झटके, जबकि लुंगी एनगिड़ी, जॉर्ज लिंडे और एनरिक नॉर्खिया को एक-एक सफलता मिली।
SA Vs ZIM T20 WC Super 8: लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत डगमगाई और रज़ा ने मार्करम व डिकॉक को जल्दी आउट कर दबाव बनाया। एक समय 100 रन पर 5 विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया था, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस (42), रिकल्टन (31) और लिंडे (30) की संयमित पारियों से टीम ने 17.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। रज़ा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

