Breaking News
:

Phalodi Satta Bazar Prediction: फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन बनेगा महाराष्ट्र का किंग

Phalodi Satta Bazar Prediction

Phalodi Satta Bazar Prediction: मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election Exit Poll 2024) के नतीजों से पहले आए Exit Poll इंडिया गठबंधन के लिए तगड़ा झटका दिया है। एग्जिट पोल के Poll of Polls में महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाती नजर आ रही है। 

हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं, औपचारिक नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। तमाम एग्जिट पोल के बाद अब सट्टा बाजार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। अधिकतर सट्टा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में सरकार बनाती नजर आ रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। राज्य में बीजेपी को अकेले ही 90 से 95 सीटें मिल सकती है।


बीजेपी के बाद उसकी गठबंधन सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) पार्टी को 36 से 40 सीटें मिल सकती हैं। महायुति गठबंधन में ही शामिल तीसरे दल एनसीपी (अजित गुट) 12 से 16 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। फलौदी सट्टा बाजार की मानें तो महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 142-151 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है।


Phalodi Satta Bazar Prediction: बीकानेर सट्टा बाजार और महादेव ऑनलाइन सट्टा बाजार के आंकड़े
फलौदी सट्टा बाजार से अलग बीकानेर सट्टा बाजार और महादेव ऑनलाइन सट्टा बाजार ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों पर कुछ अनुमान लगाया है। इसमें भी भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने की बात है।  कुल मिलाकर महायुति की सरकार बन रही है। इन दोनों सट्टा बाजार में ये भी कहा गया है कि महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच बहुत कम सीटों का अंतर होगा। इसके अलावा राज्य में निर्दलीय और छोटी पार्टियां भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us