घर में त्योहार मनाने के लिए लोग कर रहे मुश्किल भरा सफर, खचाखच भरी ट्रेनों के टॉयलेट में भी जगह नहीं
भोपाल। पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव शुरू हो गया है। भोपाल से जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से फुल हैं और लोग ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा मंगलवार और बुधवार को भोपाल स्टेशन पर देखने को मिला। 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार है, भोपाल से चलने और गुजरने वाली ट्रेनों में खासा यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। भोपाल स्टेशन में इन दिनों यात्रियों को भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
सीट पाने के लिए यात्री अपनी जान तक को जोखिम में डालकर ट्रेन के आने से पहले ही यात्री पटरी पार दूसरी ओर खड़े हो जाते हैं। ऐसे में आरपीएफ व जीआरपी को व्यवस्था बनाए रखने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीट कंफर्म न होने से परेशानी यात्री घर जाने के लिए ट्रेन में महीनों पहले टिकट करवाए हैं, लेकिन अब भी बर्थ कंफर्म नहीं हो पा रही हैं। इससे अब यात्री जनरल डिब्बों में सफर करने को मजबूर हैं।
स्पेशल के बावजूद रीवांचल में भीड़
भोपाल से रीवा सतना जाने वाले यात्रियों के लिए एक मात्र ट्रेन रीवांचल एक्सप्रेस चलती है हालांकि रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के रूप में तीन ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन फिर भी पिछले दो दिनों से रीवांचल और स्पेशल ट्रेनों में भारी भीड़ जा रही है।
टायलेट में सवार होने को मजबूर यात्री
भोपाल स्टेशन पर मुबंई से गोरखपुर चलने वाली गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में ट्रेन में बड़ी मुश्किल से सवार हुए, लेकिन जनरल कोच में यात्री को बैठने की जगह नहीं मिली। वे कोच के टायलेट में खड़े रह होकर यात्रा करने को मजबूर हुए।
ट्रेन आते ही टूट पड़े यात्री
भोपाल स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आई यात्री रेलवे ट्रैक पार कर ट्रेन के अंदर जाने में मशक्कत करने लगे। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों से उनका विवाद हुआ । ट्रेन की सीट फुल होने पर कई लोगों जब बर्थ नहीं मिली, ऐसे में वह टायलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर नजर आए।

