भोपाल में बढ़ रही लूटपाट की वारदातें, पुलिस व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
भोपाल। त्योहार को देखते हुए पूरे भोपाल में पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है । बावजूद इसके अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लूट जैसी वारदात ऐसे वक्त हो तो पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगते हैं। गांधीनगर में हुई चाकू अड़ा कर 3 लाख की लूट की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिसके चलते अब पुलिस ने अतिरिक्त बल भी सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर उतार दिया है। पिछले तीन महीने में लूट और स्नैचिंग की बड़ी वारदातें भोपाल में देखने को मिली है। भोपाल में दिवाली की खरीदारी के लिए लोग देर रात तक बाजारों में जाते है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर तो दूर बाजारों में भी कम देखने को मिल रही है।

भोपाल में पिछले कुछ महीने में हुई लूट और स्नेचिंग की घटनाएं
केस 1- गांधीनगर में चाकू अड़ा कर शोरूम के मैनेजर के साथ 3 लाख की लूट की वारदात हुई।
केस 2- एक दिन में दो बदमाश 4 मोबाइल फोन झपट कर पूरे भोपाल में घूमते रहे आखरी वारदात के दौरान फरियादी ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा।
केस 3- 19 अक्टूबर को गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में छात्रा से 2 बदमाश मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।
केस 4- अगस्त माह में बागसेवनिया में ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया ।
केस 5- अगस्त माह में सांसद विधायकों के अपार्टमेंट वाले गोविंदपुरा क्षेत्र के रचना टॉवर में 12 लाख की लूट हुई ।