सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 9 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जताया दुःख
नई दिल्ली: सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की जान चली गई। जेद्दा स्थित भारतीय मिशन ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि वे मृतकों के परिवारों के संपर्क में हैं तथा सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय कर सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भारतीय दूतावास ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
Helpline Numbers-
-800 244 000 3
-800 244 000 3 (Toll free)
-012 261 409 3,
-012 661 427 6,
-055 6122 301, (WhatsApp)
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूत से बात की, जो पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं और आवश्यक मदद प्रदान कर रहे हैं। भारतीय मिशन ने एक हेल्पलाइन भी जारी की है, जिससे मृतकों और घायलों के परिजन सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन पूरी तत्परता से प्रभावित परिवारों की सहायता कर रहा है, जबकि इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

