पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी के साथ एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। मस्तूरी के जोंधरा चौक के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह है कि पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

