Create your Account
Bihar News : सांप और आदमी की अजब लड़ाई, एक दूसरे को काटा..जानें कौन बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर
- Pradeep Sharma
- 05 Jul, 2024
Bihar News : नवादा। बिहार के नवादा जिले से एक अजीबों गरीब मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि रजौली प्रखंड क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में एक युवक के काटने से सांप की मौत हो गई।
Bihar News : नवादा। बिहार के नवादा जिले से एक अजीबों गरीब मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि रजौली प्रखंड क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में एक युवक के काटने से सांप की मौत हो गई। हालांकि सांप ने पहले उसे डस लिया था। इसके बाद युवक भी गुस्से में आकर सांप को दांत से काट लिया। इस घटना से सभी हैरान हो गए है।
Bihar News : बता दें कि घटना बीते मंगलवार की रात की है। जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंगलवार की देर रात सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने एक मजदूर संतोष को डस लिया। जिससे संतोष को गुस्सा आ गया और उसने भी सांप को दो बार काट दिया। जिससे सांप की मौत हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत संतोष को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि मजदूर संतोष लोहार झारखंड के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला है।
Bihar News : टोटके के कारण सांप को काटा
अस्पताल में भर्ती संतोष ने बताया कि उसके गांव में एक टोटका है, कि अगर सांप एक बार डस ले तो आप उसे दो बार काट लीजिए। इससे आपको सांप का विष नहीं लगेगा। ग्रामीणों को जब इस अजीबो गरीब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ लग गई। हालांकि ग्रामीणों का यह भी कहना था कि सांप विषधर नहीं होगा। अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी।
Related Posts
More News:
- 1. Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
- 2. अमेरिका ने ईरान युद्ध के लिए तैनात की 600 मील रेंज वाली सबसे घातक स्टील्थ मिसाइल क्रूज़ मिसाइल JASSM-ER
- 3. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 4. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

