Create your Account
CG News : सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच, देवेश राठौर बने नए प्रभारी
CG News : बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की। नए थाना प्रभारी के रूप में देवेश राठौर को नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त 2025 की रात पीड़ित युवक ने सिटी कोतवाली थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अगली रात 8 अगस्त को उसी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
इस घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया और थाना प्रभारी विवेक पांडेय की कार्यशैली पर सवाल उठे। एसएसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से विवेक पांडेय को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया।
Related Posts
More News:
- 1. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 4. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

