रायपुर: राजधानी रायपुर में झांकी विसर्जन उत्सव के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर युवक को लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान कौशल चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की गई। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है,  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्यारा आरोपी फरार है। स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।  
Tags: