Waqf Bill: कांग्रेस को मंजूर नहीं वक्फ बोर्ड बिल, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

By :  Vpb
Update: 2025-04-04 01:20 GMT

Waqf Bill: नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को संसद से मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह जल्द ही इसकी संवैधानिकता को अदालत में चुनौती देगी। विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने पारित कर दिया है। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन ने भी विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी।

Waqf Bill: स्टालिन ने गुरुवार को कहा था कि उनकी पार्टी इस विधेयक को अदालत में चुनौती देगी। विरोध में वे विधानसभा में काली पट्टी बांधकर पहुंचे और इसे संविधान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि कई दलों के विरोध के बावजूद कुछ सहयोगियों के दबाव में रात दो बजे विधेयक पारित करना संवैधानिक ढांचे के खिलाफ है।


Waqf Bill: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर कहा, "हम जल्द ही वक्फ संशोधन विधेयक की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।" उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी संविधान के सिद्धांतों की रक्षा के लिए मोदी सरकार के हर कदम का विरोध करेगी। रमेश ने बताया कि सीएए, आरटीआई संशोधन, चुनाव नियमों और पूजा स्थल अधिनियम जैसे मामलों में भी कांग्रेस की याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं।

Tags:    

Similar News