Viral News: सावधानी हटी दुर्घटना घटी,तंबाकू थूकने के लिए चलती बस का गेट खोलने लगा यात्री, फिर जो हुआ..
| Viral News: सावधानी हटी दुर्घटना घटी..जीहॉ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर आपके होश उड़
By : Pradeep Sharma
सुल्तानपुर। Viral News: सावधानी हटी दुर्घटना घटी..जीहॉ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल एक युवक को तंबाकू थूकने के लिए चलती बस का गेट खोलना महंगा पड़ गया। गेट खोलकर तंबाकू थूकते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बस से नीचे गिर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Viral News: पूरा मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के बीही गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे का बताया जा रहा है। मृतक युवक की शिनाख्त राम जियावन (58) निवासी छतरीक रोड, चिनहट, लखनऊ के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मृतक के शव को कूब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बता दें कि बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थी।