बरेली की शिक्षिका का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर उबाल
By : Vpb
Update: 2024-11-21 01:54 GMT
बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के प्राथमिक शाला बरेली से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें क्लासरूम में एक शिक्षिका कुर्सी पर लेटकर सोती नजर आ रही है। इस दौरान बच्चे खुद से पढ़ाई करते दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्कूल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है मामला?
वीडियो में शिक्षिका क्लासरूम में कुर्सी पर लात तानकर सो रही हैं, जबकि बच्चे अपनी पढ़ाई खुद करने के लिए मजबूर हैं। यह घटना प्राथमिक शाला बरेली की बताई जा रही है, जो मस्तूरी विकासखंड के अंतर्गत आता है।
स्कूल की व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार कई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सरकारी स्कूलों की छवि को धूमिल कर रही हैं।