Vande Bharat Express: रायपुर: रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दुर्ग, रायपुर, और विशाखापट्टनम के रेल यात्रियों के लिए वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के आने से यात्रा का समय तीन घंटे तक कम हो जाएगा।

Vande Bharat Express: पहला ट्रायल अगले सप्ताह तक शुरू होगा। वंदेभारत एक्सप्रेस रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच यात्रा को महज सवा 8 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन दुर्ग से रायपुर, खरियार रोड, टीटलागढ़ और विजयनगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

Vande Bharat Express: रायपुर मंडल ने इस नई ट्रेन की तैयारी पूरी कर ली है और यात्रा की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इस नए सेवा की शुरुआत से क्षेत्रीय यात्रा के समय में महत्वपूर्ण कमी आने की उम्मीद है।



Tags: