Uttarakhand News : भारी बारिश के चलते गंगा नदी उफान पर, आधा दर्जन गाड़ियां तेज बहाव में बही...
| Uttarakhand News : उत्तराखंड। उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश के चलते खरखरी की सूखी नदी पर खड़ी गाड़ियां गंगा नदी में बह गईं है।
By : Rohit Banchhor
Uttarakhand News : उत्तराखंड। उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश के चलते खरखरी की सूखी नदी पर खड़ी गाड़ियां गंगा नदी में बह गईं है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन गाड़ियां गंगा में बह गई हैं। वहीं उत्तरी हरिद्वार में जलभराव के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है। उत्तराखंड में मानसून का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Uttarakhand News : बता दें कि उत्तराखंड में 27 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है और अब यह पूरे प्रदेश को कवर कर चुका है। रविवार से 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि इस हफ्ते उत्तराखंड के अन्य अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून के आगमन के साथ ही उत्तराखंड न्जजंतंाींदक में बारिश शुरू हो गई है।
Uttarakhand News : शनिवार दोपहर हरिद्वार में हुई बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण दर्जनों गाड़ियां नदी में बह गए। गंगा नदी में बह रहे गाड़ियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, नदी में गाड़ियों के बहने से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।