UPSC NDA II 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए-2 का रिजल्ट जारी: 742 अभ्यर्थी चयनित, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयन फिलहाल प्रोविजनल है।

By :  Vpb
Update: 2026-04-08 15:53 GMT

UPSC NDA II 2025 Final Result: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा (II) 2025 का फाइनल रिजल्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। यह परिणाम लिखित परीक्षा (14 सितंबर 2025) और इसके बाद आयोजित SSB इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। इस बार कुल 742 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 651 पुरुष और 91 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

आयोग ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवारों के विस्तृत अंक 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, मेरिट लिस्ट में मेडिकल परीक्षा के परिणाम शामिल नहीं हैं, इसलिए सभी चयन फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक और अन्य जरूरी दस्तावेज रक्षा मंत्रालय के तहत आर्मी हेडक्वार्टर में जमा करने होंगे।

कैसे देखें रिजल्ट?

-आधिकारिक वेबसाइट संघ लोक सेवा आयोग (upsc.gov.in) पर जाएं।

-होमपेज पर “NDA & NA II 2025 Final Result” लिंक पर क्लिक करें।

-रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

-Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

-भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

इसके अलावा, UPSC ने CDS 2 फाइनल रिजल्ट में भी संशोधन किया है, जिससे कुछ उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है।

Tags:    

Similar News