UP: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

UP

By :  Vpb
Update: 2026-02-22 12:16 GMT

UP: लखनऊ: एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3, 4(2), 5, 6, 16 और 17 के तहत मामला दर्ज करते हुए 2-3 अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद किया है।

UP: एफआईआर दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आशुतोष के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज है। वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ 21 मुकदमों की जो सूची वायरल की गई है, वह फर्जी है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि उक्त सूची पर कोई आधिकारिक मोहर नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों ने जांच में सहयोग की बात कही है।

Tags:    

Similar News