भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर बाघ की दहाड़ जारी है। शहर में दो-तीन दिनों के अंतराल में ही तीसरी बार बाघ सड़कों पर चहल कदमी करता हुआ है नजर आया है। शनिवार रात्रि को भी कलियासोत डैम के इर्द गिर्द सक्रीय बाघ नजर आया है। इस बार बाघ एक सड़क पार करता दिखाई दिया है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बाघ की मूवमेंट का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। बाघ की दहशत की वजह से लोग डरे सहमे बहार निकल रहे हैं।

पर्यावरण प्रेमी राशिद नूर खान ने चर्चा करते हुए बताया कि बाघ कलियासोत डैम के 11 शटर के पास दिखा गया है। रात के समय ये सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कार में सवार होकर मार्ग से गुजर रहे एक शख्स ने बाघ की मूवमेंट का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई बाघ हैं। इससे पहले भोपाल के दो स्थानों पर बाघ को भ्रमण करते देखा जा चुका है।दो दिन पहले बैरागढ़ चिचली और मदरबुल फॉर्म के पास बाघ का मूवमेंट देखा गया था।

यहां खूंखार टाइगर ने एक गाय का शिकार किया था। मदरबुल फॉर्म के पास मिले बाघ के फुट प्रिंट्स ने उसकी मौजूदगी की पुष्टि भी कर दी है। ये इलाका जंगल से लगा हुआ है। जिससे बाघ फॉर्म हाउस की तरफ आ जाते हैं। वन विभाग ने बाघ के दिखने की सूचना के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Tags: