TI Suspend : कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, आईजी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड...
घटना के बाद फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है।
TI Suspend : बलरामपुर। जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रेत माफिया ने एक बार फिर अपनी बर्बरता दिखाई है। रविवार देर रात अवैध रेत खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफिया ने हमला कर दिया, जिसमें आरक्षक शिवबचन सिंह 43 वर्ष को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। घटना के बाद फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है।
TI Suspend : इस मामले में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडे को लापरवाही और माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
TI Suspend : आईजी ने कहा, माफियाराज को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि फरार ट्रैक्टर चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और रेत माफिया के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।