Saumya Chaurasia: सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी शर्तों के साथ दी अंतरिम जमानत
| Saumya Chaurasia: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कोयला परिवहन घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की
By : Pradeep Sharma
नई दिल्ली/रायपुर। Saumya Chaurasia: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कोयला परिवहन घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व OSD सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में SC ने सौम्या चौरसिया को सर्शत अंतरिम जमानत दी है।
Saumya Chaurasia: जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कई कड़ी शर्तें लगाई हैं। इनमें प्रमुख शर्तों में सौम्या को छत्तीसगढ़ सरकार बहाल ना करे, सौम्या गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगी। ट्रायल कोर्ट के सामने पेश होती रहेंगी। पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट के पास जमा रहेगा, बिना कोर्ट की अनुमति के देश नहीं छोड़ेंगी।