Sub Inspector Recruitment: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी, PSC पहली बार लेगी परीक्षा
By : Vpb
Sub Inspector Recruitment: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के 341 पदों पर सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए बड़ी खबर आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने इन पदों की भर्ती परीक्षा को लेकर पहली बार विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 341 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
Sub Inspector Recruitment: PSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, 23 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए की जा रही है, जिसमें सूबेदार, उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं।
Sub Inspector Recruitment: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी PSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।